बीकानेर: यहां मिला नर कंकाल, इलाके में फैली सनसनी, पढ़े खबर

बीकानेर: यहां मिला नर कंकाल, इलाके में फैली सनसनी, पढ़े खबर

राजस्थानी चिराग, बीकानेर। जिले के लूणकरणसर क्षेत्र के हापासर गांव की रोही में एक नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।मिली जानकारी के अनुसार, कंकाल की खोपड़ी और अन्य हड्डियां रोही में बिखरी हुई हालत में मिली हैं।

प्रथम दृष्टया यह कंकाल काफी समय पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस और एफएसएल की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है, ताकि कंकाल की पहचान और मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके।घटना के बाद से क्षेत्रवासियों में दहशत और जिज्ञासा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ शुरू कर दी है और क्षेत्र में किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की जानकारी एकत्र की जा रही है।राजस्थान के अनूपगढ़ तहसील के गांव 12A में एक संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तु मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

यह वस्तु गांव के पास वन विभाग की भूमि पर पाई गई, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल अनूपगढ़ पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दी गई। तत्पश्चात एयर फोर्स, आर्मी और बीएसएफ के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और ड्रोन जैसी दिखने वाली इस वस्तु की जांच में जुट गए।प्रारंभिक जांच के अनुसार यह वस्तु ड्रोन जैसी प्रतीत हो रही है, हालांकि इसकी वास्तविक पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। चौंकाने वाली बात यह है कि गांव 12A भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से काफी दूरी पर स्थित है, जिससे इस घटना की गंभीरता और बढ़ गई है।

सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को लेकर गंभीरता से जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि यह वस्तु कहां से आई और इसका उद्देश्य क्या था।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी