नये साल पर पति ने पत्नी की हत्या की, जानें इस खौफनाक वारदात का सच?

नये साल पर पति ने पत्नी की हत्या की, जानें इस खौफनाक वारदात का सच?

राजस्थानी चिराग। भीलवाड़ा के गंगापुर थाना क्षेत्र के झुमपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नववर्ष की सुबह दंपती के बीच पुराने मनमुटाव के कारण पति ने पत्थर से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका प्रेम देवी और उसके पति बद्रीलाल के बीच पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जो इस गंभीर वारदात का कारण बना।

पत्थर से मारा, अस्पताल में मृत घोषित

बुधवार सुबह की घटना के दौरान, प्रेम देवी और बद्रीलाल के बीच कहासुनी हो गई। पति ने तैश में आकर पत्थर उठाया और पत्नी के सिर पर वार किया। सिर में गंभीर चोट लगने से प्रेम देवी लहूलुहान होकर गिर पड़ी। उसे तुरंत गंगापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्रेम देवी की हत्या की खबर जैसे ही झुमपुरा गांव में पहुंची, नववर्ष की खुशियां पल भर में गम में बदल गई। ग्रामीणों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

आरोपित पति को पुलिस ने किया डिटेन

पुलिस ने हत्या के आरोप में बद्रीलाल को डिटेन कर लिया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है और मामले की तफ्तीश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका के शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। प्रेम देवी के पीहर पक्ष के लोग अहमदाबाद में रहते हैं। पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दी है, और उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। प्रेम देवी तीन बच्चों की मां थी, और 15-20 साल पहले बद्रीलाल से शादी हुई थी।

Recent Posts

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी