बीकानेर पहुंचे आईएएस नीरज के.पवन, शहर के नागरिकों ने किया स्वागत, पुरानी यादों को किया ताजा, देखे वीडियो

बीकानेर पहुंचे आईएएस नीरज के.पवन, शहर के नागरिकों ने किया स्वागत, पुरानी यादों को किया ताजा, देखे वीडियो
बीकानेर।
एक प्रशासनिक अधिकारी किसी शहर में आमजन से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर दें या फिर हर व्यक्ति की बात को आत्मीयता से सुन लें तो उस अधिकारी को उस शहर की जनता कभी नहीं भूलती। ऐसा उदाहरण शनिवार को बीकानेर में देखने को मिला। जब युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज के.पवन बीकानेर पहुंचे। शहर के लोगों ने उनके प्रति खूब प्रेम दिखाया और गुलदस्तें भेंट कर जमकर स्वागत किया। इस प्रेम व स्वागत से नीरज के पवन भी गदगद नजर आये। दरअसल, आईएएस नीरज के पवन शनिवार को बीकानेर पहुंचे। यहां उन्होंने बीकानेर संभाग में चल रही विभागीय गतिविधियों का अवलोकन किया तथा संभाग में चल रहे विविध निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यह तो सरकारी शेड्यूल था, इसके इतर शहर के लोगों ने उनका खूब स्वागत किया और पुरानी यादें ताजा करते हुए वर्तमान के हालातों पर चर्चा की। सर्किल हाउस में डॉ. नीरज के पवन ने पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका सहित सैकड़ों लोगों से मुलाकात की तथा विभिन्न मुद्दों पर बात करते हुए समाधान करवाने की बात कही। इस दौरान उनके स्वागत में उमड़े लोगों की संख्या भी सैकड़ों में थी। हर कोई उनसे मिलकर गुलदस्ता भेंट करने को लेकर आतुर दिखा। बता दें कि आईएएस नीरज के पवन जब बीकानेर में संभागीय आयुक्त पद पर थे, उस समय शहर में कई ऐसे काम किये, जिनको जनता आज भी याद कर रही है। जिसमें अतिक्रमण प्रमुख रूप से था, जिससे जनता लंबे समय से परेशान थी, नीरज के पवन ने अभियान के तहत अतिक्रमण पर कार्यवाही की। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को काफी हद तक सरल कर दिया था। कई चौक-चौराहों को छोटा कर सड़कों को चौड़ा किया गया। पीबीएम में भी लगातार उनकी मॉनिटरिंग रही। इस तरह अनेक ऐसे काम किये, जिनके कारण आज भी उनसे शहर की जनता का जुड़ाव नजर आया।

Recent Posts

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम