राजस्थान के 4 जिलों में 8, 9 और 10 जून के लिए IMD का अलर्ट, झमाझम बारिश के बाद शुरू होने वाली है नई लहर

राजस्थान के 4 जिलों में 8, 9 और 10 जून के लिए IMD का अलर्ट, झमाझम बारिश के बाद शुरू होने वाली है नई लहर

राजस्थानी चिराग। पश्चिमी विक्षोभ की हुई बारिश के बाद एक बार फिर राजस्थान में मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून आने से पहले सीमा से सटे कई जिलो में एक बार फिर हीटवेव का दौर शुरू होगा, जो 8, 9 और 10 जून को देखने को मिलेगा। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है वे बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ हैं।

IMD के वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बीते दिन बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुष्क स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। साथ ही, कई इलाकों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इसमें खासकर सीमावर्ती संभागों और बीकानेर संभाग के 4 जिले शामिल हैं।

45-46 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कुछ इलाकों में 8, 9 और 10 जून को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने का अनुमान है, जो दर्शाता है कि अगले 24 घंटों के भीतर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में गर्मी की एक नई लहर शुरू होगी।

बीकानेर संभाग में चलेंगी धूल भरी हवाएं

इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग और पड़ोसी शेखावाटी क्षेत्र में अगले 3-4 दिनों के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने की भी सूचना है। पश्चिमी राजस्थान में तापमान बढ़ने की उम्मीद है और अगले 4-5 दिनों तक लू चलने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट

दूसरी तरफ दिल्ली के IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि तापमान, जो वर्तमान में सामान्य या सामान्य से कम है, अगले 4-5 दिनों में धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त, उत्तर पश्चिम भारत में विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की संभावना है, यह लू 9 जून को आ सकती है।

राजस्थान के पड़ोसी राज्यों का कैसा रहेगा मौसम

उन्होंने बताया कि राजस्थान के अलावा दक्षिणी पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 10 जून को लू चलने की संभावना है। दक्षिण भारत में अनुमान है कि 3-4 दिनों के बाद पूरे दक्षिण प्रायद्वीप में मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा। इसके अलावा, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी वर्षा हो सकती है।

 

  • Related Posts

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप बीकानेर। कोडमदेसर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हंगामे…

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के…

    You Missed

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई