मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

कोटा जिले में चंबल नदी के किनारे मगरमच्छ ने पिता-बेटे पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने पिता को अपने जबड़ों में दबोच लिया और नदी की गहराई में खींच ले गया। उसका दूसरा बेटा भी पास ही खड़ा था। बेटों के चिल्लाने पर आसपास के लोग नदी किनारे इकट्ठा हो गए। घटना खातौली थाना क्षेत्र के घटोद गांव के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुई। लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। ग्रामीण नाव के जरिए तलाश में जुट गए। करीब 12 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने SDRF को सूचना दी। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल से 30 मीटर की दूरी पर नदी में से शव को बाहर निकाला। हालांकि तब तक SDRF की टीम नहीं पहुंची थी। स्थानीय निवासी ओंकार सिंह ने बताया- सुबह करीब 10 बजे घटोद गांव निवासी मुरली गुर्जर (45) बेटों चंद्र प्रकाश (22) और गोलू (20) के साथ चंबल नदी किनारे भेड़ें चरा रहे थे।

इसी दौरान पिता-पुत्र नदी के कम गहरे पानी में भेड़ों को नहलाने लगे। तभी अचानक पानी के अंदर से मगरमच्छ निकला। उसने चंद्र प्रकाश पर झपट्टा मारा। चंद्र प्रकाश जैसे-तैसे खुद को बचाने में सफल रहा। मुरली गुर्जर अपने बेटे के पास ही खड़े थे। चंद्र प्रकाश के बचने के तुरंत बाद मगरमच्छ ने मुरली पर हमला कर दिया। उन्हें अपने जबड़ों में दबोचकर गहरे पानी में खींच ले गया। बेटों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए। हमले में घायल हुए चंद्र प्रकाश को तुरंत प्राथमिक इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन बीकानेर। नगरीय निकायों के वार्डों की लॉटरी निकल रही है। जिले में 1 नगर निगम और 6 नगर पालिकाओं…

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता Nag Panchami 2026: 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी और सावन सोमवार का…

    You Missed

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा