प्रॉपर्टी डीलर पर अंधाधुंध फायरिंग, एक गोली जांघ पर लगी… गंभीर हालत में भर्ती
दिनदहाड़े हुई फायरिंग से शहर में सनसनी फैल गई। प्रॉपर्टी डीलर नाथूराम प्रजापत को हमलावरों ने निशाना बनाया और उनकी जांघ में गोली लगी। घायलावस्था में उन्हें तुरंत मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद इलाके में आक्रोश भड़क उठा। बड़ी संख्या में प्रजापत समाज के लोग, जिनमें महिलाएं और युवा भी शामिल थे, सड़क पर उतर आए और डांगियावास-जैसलमेर बायपास रोड पर जाम लगाकर धरना दिया। लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मामला जोधपुर का है।





