बीकानेर भुजिया भंडार पहुंची जांच टीम, 140 किलो दूषित चाशनी व मिठाई करवाई नष्ट, 8 नमूने लिए

बीकानेर भुजिया भंडार पहुंची जांच टीम, 140 किलो दूषित चाशनी व मिठाई करवाई नष्ट, 8 नमूने लिए

बीकानेर। होली के मद्देनजर राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध के नेतृत्व में नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई।

डॉ. साध ने बताया कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा कमला कॉलोनी स्थित प्रीति कोल्ड स्टोर पर निरीक्षण किया गया। यहां मैसर्स शिव मावा भंडार का मावा रखा था। इसके 2 नमूने तथा मेसर्स श्री बीकानेर भुजिया भंडार की निर्माण इकाई से मिठाई, तेल आदि के 6 नमूने लिए गए। मौके पर साफ सफाई रखने तथा भुजिया में फूड कलर नहीं मिलाने के सख्त निर्देश दिए गए। लगभग 140 किलो दूषित चाशनी एवं मिठाई मौके पर ही नष्ट करवाई गई। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी।

उपरोक्त कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार,श्रवण कुमार वर्मा,भानु प्रताप सिंह तथा राकेश कुमार गोदारा शामिल रहे।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा