आईपीएल नीलामी में आज बड़ा दिन… 10 टीमें 173 करोड़ में खरीदेंगी इतने प्लेयर

आईपीएल नीलामी में आज बड़ा दिन… 10 टीमें 173 करोड़ में खरीदेंगी इतने प्लेयर

जेद्दा। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का दो दिवसीय मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में चल रहा है. पहले दिन (24 नवंबर) सभी 10 टीमों ने कुल 467.95 करोड़ रुपये खर्च कर 72 खिलाड़ी खरीदे. आज दूसरे यानी आखिरी दिन (25 नवंबर) भी नीलामी होगी. दूसरे दिन 132 खिलाड़ी बिकेंगे. इन्हें खरीदने के लिए सभी 10 टीमों के पर्स में कुल 173.55 करोड़ रुपये बचे हैं. दूसरे दिन फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन फिलिप्स, सैम करन, केन विलियमसन, क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लॉकी फर्ग्युसन, टिम डेविड, विल जैक्स, नवीन उल हक, स्टीव स्मिथ, नीतीश राणा और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े स्टार नीलामी में उतरेंगे. पहले दिन 3 खिलाड़ियों पर इतने पैसे बरसे कि आईपीएल इतिहास के सारे रिकॉर्ड टूट गए. यह तीनों प्लेयर विकेटकीपर ऋषभ पंत, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर हैं. पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा. इस तरह पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं.

श्रेयस को पंजाब और वेंकटेश को केकेआर ने खरीदा

पंत के अलावा श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स (PBKS) ने 26.75 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा. इस तरह श्रेयस अब IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं. तीसरा नंबर वेंकटेश अय्यर का है. उन्हें बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा. बता दें कि यह स्टार प्लेयर पिछले सीजन तक केकेआर टीम के लिए ही खेल रहा था. मगर इस बार केकेआर ने वेंकटेश को रिटेन नहीं किया था. ऐसे में वेंकटेश को नीलामी में खरीदने के लिए केकेआर को पूरी ताकत लगानी पड़ गई.

  • Related Posts

    हार्द‍िक पंड्या को ये क्या हुआ? अचानक ही बदल दिया अपना लुक

    हार्द‍िक पंड्या को ये क्या हुआ? अचानक ही बदल दिया अपना लुक एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के लिए भारतीय खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई पहुंच चुके हैं.…

    लॉर्ड्स टेस्ट में केवल एक बदलाव के साथ उतरेगा भारत, बुमराह-नायर को लेकर आई बड़ी अपडेट

    लॉर्ड्स टेस्ट में केवल एक बदलाव के साथ उतरेगा भारत, बुमराह-नायर को लेकर आई बड़ी अपडेट करुण नायर ने पहले दो टेस्ट मैच की 4 पारियों में अब तक 0,…

    You Missed

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट