जयपुर गैस टैंकर ब्लास्ट: अब तक 11 की मौत..कई लोग लापता ! PM ने जताया दुख, 2 लाख की मदद का ऐलान,देखे वीडियो

जयपुर गैस टैंकर ब्लास्ट: अब तक 11 की मौत..कई लोग लापता ! PM ने जताया दुख, 2 लाख की मदद का ऐलान,देखे वीडियो

राजस्थानी चिराग। जयपुर गैस टैंकर ब्लास्ट में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जयपुर में हुए इस भयावह हादसे पर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए सहायता राशि भी जारी की है। घटना के चार घंटे बाद भी हाई-वे बंद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

अब तक 11 की मौत, कई यात्री लापता

जयपुर में गैस टैंकर हादसे में अब तक 11 मौत हो चुकी हैं। गैस टैंकर में ब्लास्ट के बाद हाई-वे पर चल रहे कई वाहन आग की चपेट में आ गए। इनमें एक पैंसेजर बस भी थी, जो पूरी तरह जल गई। बताया जा रहा है बस उदयपुर से आ रही थी, जिसे सुबह 6.30 बजे जयपुर पहुंचना था। मगर इससे पहले ही बस गैस टैंकर हादसे का शिकार हो गई। इस बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 झुलस गए। जबकि बाकी लोग अभी लापता हैं, जिनकी तलाश चल रही है। एक ट्रक भी इस हादसे में जल गया, जब आग बुझी तो इसमें ड्राइवर कंडक्टर की लाश मिली।

एक किलोमीटर एरिया में फैली आग

यह भयावह हादसा जयपुर के भांकरोटा इलाके में अजमेर हाई-वे पर DPS स्कूल के पास हुआ। यहां LPG गैस ले जा रहे टैंकर को यू टर्न लेते वक्त कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर सीधे टैंकर के नोजल पर लगी, जिससे पहले गैस का रिसाव हुआ और कुछ ही देर में आग लग गई। यह आग कुछ ही सैकंड में करीब एक किलोमीटर एरिया में फैल गई। जिससे 35 से ज्यादा वाहन आग की चपेट में आ गए।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर