बीकानेर के इस इलाके में फिर मिला जिंदा बम, इलाके में मचा हडक़ंप

बीकानेर के इस इलाके में फिर मिला जिंदा बम, इलाके में मचा हडक़ंप

बीकानेर। महाजन कस्बे के बीच से गुजरने वाली कंवरसेन लिफ्ट नहर की घोड़ा पुलिया के पास बुधवार सुबह एक जिंदा बम होने की सूचना मिलने पर हडक़ंप मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बम को सुरक्षित रखवाया। पिछले सात दिनों में दूसरी बार कस्बे में बम मिला है,जो बेहद सोचनीय विषय है।
थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने बम को आबादी क्षेत्र से बाहर एक गड्ढा खोदकर सुरक्षित रखवाकर उसके चारों तरफ मिट्टी के थैले लगाए। ताकि कोई व्यक्ति उसके पास नहीं जाए। उन्होंने बताया कि सेना के बम निरोधक दस्ते को बम की जानकारी दी है। बम निरोधक दस्ते के आने पर इसे निष्क्रिय करने की कार्यवाही की जाएगी। बम मिलने की जानकारी मिलने पर आर्मी इंटेलीजेंस के अधिकारी भी सक्रिय हुए व रिपोर्ट तैयार की।
हफ्तेभर पहले भी मिला था..
गौरतलब है कि कस्बे के पास पिछले शुक्रवार को भी नहर के पास एक खेत में जिंदा बम मिला था। उसे अभी तक निष्क्रिय नहीं किया गया है। दो साल पहले भी दो तीन जिंदा बम राजमार्ग किनारे मिले थे। उन्हें सेना के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया था। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तोपाभ्यास के दौरान कई बार बम जिंदा रह जाते हैं, जो यहां-वहां पड़े रहते है। रेंज एरिया में चरवाहे व ईंधन के लिए लकडिय़ां लाने वाले लोग चोरी छिपे इन बमों को स्क्रैप के लालच में उठा लाते है। बाद में हादसे व कानूनी कार्यवाही के डर से सूने खेतों में व नहर में फेंक देते है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी