बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, कनिष्ठ सहायक से 75 लाख नगद, एक किलो सोना बरामद

बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, कनिष्ठ सहायक से 75 लाख नगद, एक किलो सोना बरामद

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बीकानेर रेंज ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत राज विभाग के ग्राम पंचायत कानासर, पंचायत समिति बाप (फलोदी) के कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी के बीकानेर शहर सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 5 ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान 75 लाख रुपए नगद मिले हैं, वहीं पांच आलीशान मकान और कृषि फॉर्म के कागजात मिले हैं। लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण भी मिले हैं। ये सब आय से अधिक सम्पति से अर्जित माने जा रहे हैं। एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर बीकानेर शहर में जयनारायण व्यास कॉलोनी, वैशालीधाम के सामने मातेश्वरी एन्क्लेव, जयपुर रोड, बागीनाड़ा स्थित छीपों का मोहल्ला गंगाशहर तथा आरोपी के गांव पूनरासर सहित अन्य स्थानों पर तलाशी ली गई।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी मुख्यालय जयपुर पर प्राप्त गोपनीय शिकायत के सत्यापन में पाया गया कि आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग कर भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की है। जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा अपनी वैध आय से 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने के तथ्य पाए गए, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। आज उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार रघुवंशी के निर्देशन में सर्च वारंट प्राप्त कर कार्रवाई की गई। अब तक की कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से करीब 75 लाख रुपए नकद, 1 किलो से अधिक सोना और लगभग 2 किलो चांदी मिलने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बीकानेर शहर में तीन आलीशान मकान, गांव पूनरासर में एक आलीशान मकान तथा लगभग 17 हेक्टेयर कृषि भूमि होने का खुलासा हुआ है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में विभिन्न स्थानों पर सर्च कार्रवाई जारी है। मामले में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रकरण में आगे अनुसंधान किया जाएगा।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया