बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह रेलवे लाइन से निकलते हुए ट्रेन ने मारी टक्कर

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह रेलवे लाइन से निकलते हुए ट्रेन ने मारी टक्कर

बीकानेर। घड़सीसर क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ये युवक शौच करने के बाद ट्रेन की पटरियों के ऊपर से दूसरी तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से घायल हो गया। गंगाशहर पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक झारखंड से बीकानेर में मजदूरी करने के लिए आए परिवार का सदस्य था। झारखंड निवासी रंजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई दीपक कुमार शौच करने के लिए घड़सीसर ओवरब्रिज के पास गया था। रेलवे लाइन से आगे वो दूसरी तरफ शौच करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को बताया तो उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका शव बाद में पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की उम्र महज 32 साल है। घटना मंगलवार देर रात करीब एक बजे की है, जिसके बाद बुधवार तक वो जिंदगी और मौत से लड़ता रहा लेकिन बाद में उसकी मोत हो गई।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी