शनि-चंद्रमा बनाएंगे समसप्तक योग, ये 3 राशि वाले रहें सतर्क

शनि-चंद्रमा बनाएंगे समसप्तक योग, ये 3 राशि वाले रहें सतर्क

Shani Chandrama 2026: मार्च के आखिर में शनि और चंद्रमा समसप्तक योग का निर्माण करने वाले हैं. 31 मार्च की रात चंद्रमा सिंह राशि कन्या राशि में गोचर करेगा. जबकि शनि पहले से मीन राशि में बैठा हुआ है. इस तरह शनि और चंद्रमा ठीक आमने सामने आकर समसप्तक योग का निर्माण करेंगे. शनि और चंद्रमा जब एक ही भाव या एक दूसरे के आमने-सामने होते हैं तो विष योग भी बनता है. ज्योतिषविदों का कहना है कि 31 मार्च को जब ये दोनों ग्रह ठीक आमने-सामने होंगे तो यह स्थिति तीन राशियों के लिए नुकसानदायक हो सकती है.

मेष राशि
मेष राशि को दुश्मनों से सतर्क रहना होगा. दफ्तर या ऑफिस में अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें. वरिष्ठों के सामने आपकी छवि खराब करने की साजिश रची जा सकती है. आपकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया ज सकता है. आपके आगे के लिए रणनीति बनाकर चलना होगा. वहीं, जिन लोगों को नौकरी की तलाश है, उन्हें ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है. उपाय के रूप में हनुमान चालीसा का पाठ लाभकारी रहेगा.

सिंह राशि
अप्रैल की शुरुआत में आर्थिक मोर्चे पर नुकसान या दूसरे शब्दों में कहें तो धन हानि हो सकती है. वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे. आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है. मानसिक तनाव भी बढ़ने की संभावना है. जो लोग लंबे समय से खुद का काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उनका ये इंतजार और लंबा हो सकता है. माता-पिता के साथ भी आपके संबंध खराब हो सकते हैं. इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ रहेगा.

तुला राशि
किसी अनजान शख्स के कारण पैसों का नुकसान होने की संभावना है. बाहरी लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. स्वास्थ्य समस्याएं भी आपके मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. कोई पुराना रोग उभरकर आपको मुसीबत में डाल सकता है. इस पर आपकी जमापूंजी खर्च हो सकती है. बाहर का तला-भुना भोजन नुकसान पहुंचा सकता है. विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है, ऐसे में योग और ध्यान करना फायदेमंद रहेगा. भगवान शिव की उपासना करना लाभकारी माना जाएगा.

  • Related Posts

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद बीकानेर। चोरो के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त और…

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के गौतम चौक का है। पुलिस ने…

    You Missed

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस