शहर के इस मेडिकल व्यापारी, पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर एक करोड़ की लूट

शहर के इस मेडिकल व्यापारी, पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर एक करोड़ की लूट

एक मेडिकल व्यापारी के परिवार को बदमाशों ने बंधक बनाकर घर में रखे करीब 93 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और 5 लाख कैश लूट कर फरार हो गए। हथियारबंद लुटेरों ने मेडिकल व्यापारी उत्तमचंद भूतड़ा (70), उनकी पत्नी कमला देवी (72) और बेटी माया (30) के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दी। उत्तमचंद के साथ मारपीट भी की। घटना बाड़मेर जिले के गडरारोड इलाके के मुख्य बाजार में देर रा​​​त 2 बजे की है। बदमाशों ने इस दौरान 10 महीने के मासूम को जान से मारने की भी धमकी दी। बदमाशों के पास पिस्तौल और लोहे के सरिया भी थे।

उत्तमचंद की बेटी माया ने बताया कि हाथ-पैर बांधकर सभी को एक जगह बैठा दिया था। एक के हाथ में पिस्तौल थी, बाकी के पास सरिया था। इसी दौरान मेरा बेटा जाग गया और रोने लगा। बदमाशों ने धमकाया कि यदि आवाज निकली तो इसे जान से मार देंगे। बेटी ने बताया कि इस पर मैंने उनसे कहा- हमें मारना मत सब कुछ लूट कर ले जाओ। बदमाशों ने बेटी से उनके घर में रखे जेवरात और सामान के बारे में पूछा। इसके बाद बदमाश घर में रखा 35 तोला सोना, 40 किलो चांदी और 5 लाख रुपए कैश लूट कर फरार हो गए। बेटी ने बताया कि इस दौरान बदमाशों ने उनके पिता के साथ मारपीट भी की। उनके मुंह पर टेप लगा दी थी। मुझे भी पटक दिया। एक बदमाश का नकाब हट गया था। इस दौरान बदमाश कह रहा था कि मेरा नाम मनु विश्नोई है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया