बीकानेर: भाजपा कार्यकर्ताओं के घर बदमाशों ने किया हमला, महिलाओं के बाल पकड़कर घसीटा, देखें वीडियो

बीकानेर: भाजपा कार्यकर्ताओं के घर बदमाशों ने किया हमला, महिलाओं के बाल पकड़कर घसीटा, देखें वीडियो

बीकानेर में बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान घर की महिलाओं के बाल पकड़कर घसीटा। कार्यकर्ता के पिता के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। मामला नाल थाना क्षेत्र के करमीसर गांव में बुधवार रात 11 बजे का है। इस दौरान बदमाशों ने घर की दीवार तोड़ दी और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। भाजपा कार्यकर्ता शिव पंवार से मारपीट की घटना के बाद विधायक जेठानंद व्यास भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि ये हमला राधेश्याम आर्य ने किया है। पुलिस ने अब तक एक को गिरफ्तार किया है, जबकि सात के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता के करमीसर में दो बाड़े है। यहीं पर उनका परिवार रहता है। इस जमीन को लेकर राधेश्याम आर्य का दावा था कि ये जमीन उनकी है। इस विवाद के बाद शिव पंवार इस जमीन पर स्टे लेकर आ गए थे। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से इनमें विवाद चल रहा था। शिव पंवार ने विधायक को बुधवार सुबह कॉल कर इसके बारे में जानकारी दी थी। इसी बीच देर रात पिकअप में बदमाश आए और घर पर हमला कर दिया। इस दौरान आधे घंटे तक बदमाशों ने घर में तोड़फोड़ की। पिकअप से घर की दीवार को टक्कर मारते हुए उसे गिरा दिया। इधर, ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

  • Related Posts

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को दोबारा बहला-फुसलाकर ले…

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित बीकानेर में 25 और 26 मई 2026…

    You Missed

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर  बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत

    ब्रेकिंग: महंगे हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने कितनी हुई बढ़ोतरी

    ब्रेकिंग: महंगे हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने कितनी हुई बढ़ोतरी