भारी बारिश के साथ धमाकेदार एंट्री लेने वाला है मानसून, राजस्थान के इन 14 जिलों में Orange Alert

भारी बारिश के साथ धमाकेदार एंट्री लेने वाला है मानसून, राजस्थान के इन 14 जिलों में Orange Alert

राजस्थान में मानसून (Monsoon Rain Prediction) का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 1-2 दिन में दक्षिणी राजस्थान (Rajasthan Weather Update) में मानसून के प्रवेश की प्रबल संभावना है। कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर संभागों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वहीं जोधपुर और बीकानेर संभागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश का दौर 23 जून तक चलेगा। वहीं भरतपुर जिले के बयाना एवं डीग जिले के गांव नगला महरानियां में मंगलवार शाम को बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक आठ साल के बालक आकाश और बयाना उपखंड क्षेत्र के गांव कपूरा ढहर में मंगलवार शाम बारिश में बिजली गिरने से 60 वर्षीय किसान रामनिवास गुर्जर की मौत हो गई।

अधिकतर शहरों में 5 डिग्री तक गिरा पारा
राज्य में प्री-मानसून ने गर्मी से राहत दे दी है। अधिकतर शहरों में दिन और रात के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक बारिश पिलानी में दो इंच (53 मिलीमीटर) से अधिक दर्ज की गई। जयपुर 37 मिलीमीटर बारिश हुई। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया। इसी प्रकार शहरों में रात का पारा 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

आज आया ऑरेंज अलर्ट
मौसम केन्द्र के अनुसार अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, जालौर में बुधवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में मंगलवार को सबसे अधिक पारा बाड़मेर में 41.4, जैसलमेर में 41 डिग्री दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी