प्री-मानसून ने पकड़ी रफ्तार, जानिए राजस्थान में कब हो सकती है मानसून की धमाकेदार एंट्री

प्री-मानसून ने पकड़ी रफ्तार, जानिए राजस्थान में कब हो सकती है मानसून की धमाकेदार एंट्री

मौसमी बदलाव से शुरू हुई मई के अंतिम दिनों में प्री-मानसूनी बरसात की शुरुआत हो गई है और इसने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को हुई बरसात से नौतपा की गर्मी धुल गई। करीब दस दिन अंतराल के बाद हवाओं के साथ एक घंटा तेज बरसात हुई। बदलते मौसम में बुधवार को भी उसम भरी गर्मी ने हैरान कर दिया। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे मौसम पलटने लगा। कुछ देर बाद ही बरसात शुरू हो गई। हालांकि शहर में सभी जगह बरसात एक जैसी नहीं थी। तेज हवाओं और अंधड़ के साथ कहीं खंडवर्षा तो कहीं तेज बरसात हुई। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई है। डबोक स्थित मौसम केंद्र पर 15.6 मिमी बरसात मापी गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्ता की औसत मात्रा 20 से 60 प्रतिशत के बीच रही। प्रदेश के ऊपर पूर्वी हवाओं में ट्रफ बना रहा, इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग में दोपहर बाद कहीं-कहीं तेज मेघगर्जना, अंधड़ के साथ हल्की/मध्यम बरसात हुई। उदयपुर, कोटा संभाग में मेघगर्जना के साथ बरसात 2-3 दिन तक रहने के संकेत है। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन, आंधी के साथ बरसात का दौर 29-30 मई को भी रहने, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 2-3 दिन तक तापमान 45-46 डिग्री और शेष अधिकांश भागों में 42-44 डिग्री रहने की संभावना है। नमी की मात्रा अधिक होने से उमस भरी गर्मी रहेगी।

  • Related Posts

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना… जयपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ‘पेंडिंग चालान’ (Pending Challan) का मैसेज आया है, तो सावधान…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष हिंदू नववर्ष चैत्र मास के…

    You Missed

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास