डेढ़ साल के मासूम के साथ ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत

डेढ़ साल के मासूम के साथ ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत

एक मां ने डेढ़ साल के मासूम के साथ ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिए।थानाप्रभारी मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि सुसाइड करने वाली सीतापुरा निवासी प्रिया सिंह (27) ने बेटे आर्विक के साथ तड़के 4:30 बजे सीतापुरा स्थित गोवर्धन नगर फाटक पर ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी। ट्रेन से टकराने के कारण दोनों के शव क्षत-विक्षत होकर उछलकर दूर जा गिरे। सूचना पर मालपुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

सुंदर विहार सीतापुरा निवासी रेणु देवी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी बेटी प्रिया की शादी 14 मई 2020 को विश्वकर्मा रोड नम्बर 17 निवासी विकास से हुई थी। ऑटो चालक विकास माता-पिता के साथ रहता है। आरोप है कि विकास पर 18 से 19 लाख रुपए का कर्जा था। उधार देने वाले जब तकाजा करने घर आने लगे तो ससुराल वाले प्रिया को आगे कर देते थे। जब प्रिया ने मां को यह बताया तो उन्होंने सास-ससुर और पूरे परिवार के सामने यह बात रखी। हालांकि ससुराल पक्ष का कहना था कि परिवार के मामले में पीहर पक्ष न बोले। इसके बाद प्रिया काफी परेशान रहने लगी थी।

  • Related Posts

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं बाइक सवार किराना व्यापारी की हत्या कर शव ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-162 पर फेंक दिया गया।…

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में पूजा के दौरान दीपक की लौ से आग लगने से…

    You Missed

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए