पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया इंजीनियर पति का मर्डर, घूमने के बहाने सुनसान खेत पर ले गई

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया इंजीनियर पति का मर्डर, घूमने के बहाने सुनसान खेत पर ले गई

RUIDP के इंजीनियर का मर्डर उसकी ही पत्नी ने अपने बैंक कैशियर प्रेमी के साथ मिलकर किया था। इंजीनियर दोनों के अवैध संबंध में रुकावट बन रहा था। ऐसे में उसे मारने का प्लान बनाया। आरोपी पत्नी इंजीनियर पति को घूमने के बहाने खेत पर ले गई और सिर पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पास ही स्थित एक कुएं में डाल दिया। आरोपियों ने मोबाइल और चप्पल भी कुएं में डाल दिए। इसके बाद इंजीनियर के फोन नहीं उठाने और उसकी गुमशुदगी का नाटक किया था। पुलिस ने कॉल डिटेल और अन्य सबूतों के आधार पर बैंक कैशियर को डिटेन कर पूछताछ कि तो उसने इंजीनियर की पत्नी के साथ मिलकर हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने बैंक कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है। इंजीनियर की पत्नी फरार है। एसपी सुधीर जोशी ने बताया- भीलवाड़ा के आसींद के दांतडा बांध निवासी लादूलाल बलाई ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा मोतीलाल (32) राजस्थान अरबन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (RUIDP) में इंजीनियर है। वह अपनी पत्नी सोनिया के साथ ढाई साल से निंबाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) में किराए के मकान में रहता है। लादूलाल ने बताया कि 14 मई की रात 8.30 बजे उसके पास बहू सोनिया का कॉल आया। उसने बताया कि मोतीलाल फोन नहीं उठा रहा है। मैंने भी कॉल किया, लेकिन मोतीलाल ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मैं, बेटा मिश्रीलाल और अन्य रिश्तेदार रात को ही निंबाहेड़ा पहुंचे और मोतीलाल की तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद रात में ही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी