पत्नी की हत्या कर शव के हाथ बांधे,पैर तोड़ डाले, बक्से में छुपाया

पत्नी की हत्या कर शव के हाथ बांधे,पैर तोड़ डाले, बक्से में छुपाया
झुंझुनूं। पैसे के विवाद में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद शव के हाथ बांध दिए और पैर तोड़कर बक्से में डाल दिया। चार दिन तक बेटे को गुमराह करता रहा। मामला सूरजगढ़ इलाके के अगवाना खुर्द गांव का है। थानाधिकारी रामसिंह यादव ने बताया- कृष्ण कुमार जाट (40) का पत्नी सिलोचना (34) से शनिवार को शराब के लिए रुपए मांगने को लेकर विवाद हुआ था। पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए महिला के शव के दोनों हाथ बांध दिए और पैर तोड़कर बक्से में डाल दिया। घटना के समय दंपती का बेटा (16) घर पर मौजूद नहीं था। जब वह आया तो पिता ने बताया कि मां कहीं गई हुई है। इसके बाद बेटा लगातार तीन दिन तक मां के बारे में पूछता रहा, लेकिन आरोपी हर बार अलग-अलग बहाने बनाकर उसे टालता रहा। वारदात के चौथे दिन मंगलवार सुबह जब बक्से से ज्यादा बदबू आने लगी, तो आरोपी ने खुद गांव के एक व्यक्ति को पूरी घटना बताई। इसी व्यक्ति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके तुरंत बाद थानाधिकारी रामसिंह यादव मौके पर पहुंचे और बक्से को खुलवाकर शव बरामद किया।

  • Related Posts

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत बीकानेर। भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2.30…

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी बीकानेर। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही मां-बेटी…

    You Missed

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर