डेंगू का डंक; इतने नए मरीज रिपोर्ट हुए, इसमें 6 दोबारा चपेट में आए

डेंगू का डंक; इतने नए मरीज रिपोर्ट हुए, इसमें 6 दोबारा चपेट में आए

बीकानेर। डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को 29 नए डेंगू पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। चिंता की बात यह है कि इसमें 6 मरीजों को पहले डेंगू वायरल बुखार हो चुका था, इसके बावजूद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पीबीएम सहित गंगाशहर सेटेलाइट और एसडीएम जिला हॉस्पिटल में भर्ती और ओपीडी मरीजों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि शहर के विभिन्न एरिया में हेल्थ डिपार्टमेंट मच्छर रोधी गतिविधियां करवाने की बात कर रहा है, लेकिन जमीनी धरातल पर उसका कोई असर दिख नहीं रहा। गुरुवार को तीनों प्रमुख हॉस्पिटल में डेंगू लक्षणों वाले 369 मरीजों ने जांच करवाई थी। शुक्रवार को 29 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें 4 मरीज बीकानेर से बाहर के थे, वहीं 6 मरीजों की रिपोर्ट दोबारा डेंगू पॉजिटिव आई है।

डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को पीबीएम हॉस्पिटल के एफ वार्ड में रात नौ बजे तक 75 मरीज भर्ती हो चुके थे, जबकि वार्ड 47 बेड का है। इस वार्ड में अधिकतर मरीज डेंगू पॉजिटिव लक्षणों वाले हैं। इसी वार्ड में से शुक्रवार को एमसीएच विंग में शिफ्ट किया गया, जहां डेंगू पॉजिटिव मरीजों को रखा गया है। एमसीएच विंग की हालत भी खराब है। यहां भी सभी बेड डेंगू पॉजिटिव मरीजों से भर चुके हैं। पीबीएम हॉस्पिटल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अरुण भारती ने बताया कि डेंगू और मलेरिया वायरल बुखार फैलने के साथ ही ब्लड बैंक में एसडीपी प्लेटलेट्स की सप्लाई दोगुनी से भी ज्यादा हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि जागरूक ब्लड दानदाताओं के कारण उसकी सप्लाई में कमी नहीं हुई है। डॉ. भारती के अनुसार डेंगू और मलेरिया वायरल बुखार को देखते हुए ब्लड बैंक के सभी कार्मिकों और डॉक्टरों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। डॉ. भारती के अनुसार जहां सितंबर में एसडीपी प्लेटलेट्स की डिमांड 25-30 थी, वहीं अब इसकी डिमांड 60 से 80 हो चुकी है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी