देवर बोला ‘भाभी के कई लोगों के साथ अवैध संबंध, प्रेमियों से करवाती थी पति की पिटाई, अब मर्डर करके बता दिया सुसाइड’

देवर बोला ‘भाभी के कई लोगों के साथ अवैध संबंध, प्रेमियों से करवाती थी पति की पिटाई, अब मर्डर करके बता दिया सुसाइड’

रीको औद्योगिक क्षेत्र फेज दो में हाईवे स्थित उपवन हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार रात को फ्लैट में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना को लेकर मृतक मामराज के भाई राकेश सिंह ने अपनी ही भाभी व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या करने की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मावंडा नीमकाथाना सीकर निवासी मामराज पुत्र शंकर सिंह उपवन हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट में परिवार सहित रहता था। जिसने सोमवार रात को फ्लैट में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना को लेकर मृतक के भाई राकेश सिंह ने मामला दर्ज कराया है कि उसका भाई 15 जून को एक माह बाद उसकी बहन के पास से सोसायटी में आया था। क्योंकि उसकी पत्नी ममता उसे पूर्व में अपने प्रेमियों से अनेक बार पिटवा चुकी थी। जिसके कारण उसे हत्या का भय था। ऐसे में वह एक माह तक बहन कमलेश के पास था और 15 जून को उसके पास से सोसायटी में आया था।

सोसायटी में मामराज की पत्नी ममता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। 15 जून को भी मामराज को उसकी पत्नी ने अज्ञात लोगों से मिलकर पिटवा दिया था। वहीं एक माह पहले उसकी भाभी सोसायटी में ही रहने वाले डॉ. राजसिंह के साथ घूमने के लिए गई थी और उसके कई लोगों के साथ अवैध सबंध है। ऐसे में उसकी भाभी ममता, उसके प्रेमी डॉ. राजसिंह व अन्य लोगों ने मिलकर मामराज की हत्या की है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी