बीकानेर: मूंगफली की एक हजार ढेरियां महज इतने घंटे में नीलाम, सीजन के पहले दिन मंडी में आईं हजारों बोरियां

बीकानेर: मूंगफली की एक हजार ढेरियां महज इतने घंटे में नीलाम, सीजन के पहले दिन मंडी में आईं हजारों बोरियां

बीकानेर। श्रीगंगानगर रोड स्थित मुख्य अनाज मंडी में सोमवार को 65 हजार बोरी मूंगफली की आवक हुई। सीजन में पहली बार मूंगफली की एक साथ इतनी आवक हुई है। हालांकि आगामी दिनों में इसकी संख्या एक लाख बोरी रोजाना तक पहुंच जाएगी। सोमवार से मूंगफली की बोली दो बोली से शुरू हुई। दो बोली का असर यह हुआ कि पहले दिन महज 6 घंटे में मूंगफली की एक हजार ढेरियों की नीलामी हो गई। सोमवार को जिंसों की बोली के दौरान मूंगफली के भाव 4500 से 6500 रुपए प्रति क्विंटल रहे। इसी प्रकार ग्वार 14 हजार बैग की आवक के साथ 5000 से 5090 रुपए तथा मोंठ 2 हजार बैग की आवक के बाद 4500 से 4700 रुपए प्रति क्विंटल बिका। डूडी ने बताया कि मूंगफली की दो बोली सुबह 11 से शाम 5 बजे तक हुई थी। इसी क्रम में मंगलवार को भी जिंसों की बोली होगी।

मंडी में लगी मूंगफली की ढेरी।
मंडी में लगी मूंगफली की ढेरी।

दीपावली के बाद पहली बार अनाज मंडी में मूंगफली की बंपर आवक दिखाई दी। पहले दिन मूंगफली के खरीदारों में स्थानीय कारोबारी ही नजर आए। कच्ची आढ़त व्यापार संघ के अध्यक्ष जय दयाल डूडी ने बताया कि इस बार मूंगफली की आवक पिछले वर्ष की तुलना में करीब 20% अधिक होने का अनुमान है। अच्छी बरसात के कारण मूंगफली की क्वालिटी अच्छी होने के साथ ही उसका दाना भी मोटा और पौष्टिक है।

बीकानेर: घर से सोने-चांदी के जेवरात लेकर भागे चोर, 3 युवकों को दीवार फांदकर भागते देखा

राजस्थान के सरपंचों के लिए बड़ी खुशखबरी, 6759 ग्राम पंचायत का बढ़ाया जा सकता है कार्यकाल; जानें क्यों

  • Related Posts

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर! ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की चाल को बदलाव का सबसे बड़ा कारक माना जाता है.…

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर…

    You Missed

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी