बीकानेर: घर से सोने-चांदी के जेवरात लेकर भागे चोर, 3 युवकों को दीवार फांदकर भागते देखा

बीकानेर: घर से सोने-चांदी के जेवरात लेकर भागे चोर,  3 युवकों को दीवार फांदकर भागते देखा

बीकानेर। परकोटा क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दो दिन पहले पुष्करणा स्कूल के पास एक महिला से चैन लूट ली गई। अब नत्थूसर गेट पर एक घर से चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। नया शहर थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया गया है। नत्थूसर गेट के बाहर रहने वाले दीपक कुमार पुरोहित ने रिपोर्ट में बताया- सोमवार देर रात वह नींद से उठा तो घर में आवाज आ रही थी। उसने देखा तो तीन युवक उसके घर की दीवार फांदकर भागते नजर आए। कमरों में देखा तो सामान बिखरा हुआ था। अलमारी भी खुली थी और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। सात नग सोने की चुड़ियां चोरी हो गई है। बाजार में इनकी कीमत लाखों रुपए हैं।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

इसके अलावा सोने के सात तनखे, दो सोने के छोटे कड़े, एक सोने की अंगूठी भी चोरी हो गई। इसके अलावा चांदी कड़े आदि भी चोर उठाकर ले गए। 15 हजार रुपए नगद भी रखे हुए थे, जो चोर ले गए। घटना के बारे में नयाशहर पुलिस को सूचना दी गई, जहां एफआईआर दर्ज हो गई है लेकिन अब तक चोर का सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस भारतीय विकेटकीपर ने किया ​​​​​​संन्यास का ऐलान, बोले- ये सीजन मेरा आखिरी, भारत के लिए 40 टेस्ट खेले

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा