500 रुपए के लिए पेट्रोल-पंप में आग लगाई, सेल्समैन से हुआ था विवाद, सीसीटीवी भी आया सामने

500 रुपए के लिए पेट्रोल-पंप में आग लगाई, सेल्समैन से हुआ था विवाद, सीसीटीवी भी आया सामने
अजमेर। अजमेर में 500 रुपए के विवाद में बदमाशों ने पेट्रोल पंप को आग लगा दी। आग लगाने से पहले बदमाशों ने सेल्समैन से मारपीट की और कैश-ज्वेलरी लूट ली। इसका एक CCTV भी सामने आया है। मामला क्रिश्चियनगंज थाना इलाके के लोहागल का बुधवार देर रात 10 बजे का है। गनीमत रही कि पंप कर्मियों ने 35 सेकेंड में ही आग पर काबू पा लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के समय पेट्रोल पंप में कुल 50 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल था। थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया- लोहागल रोड पर देर रात पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। पेट्रोल पंप अजमेर नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अजित सिंह के बेटे अभिमन्यु सिंह का है। पंप मालिक ने देवराज, दीपक उर्फ दीपू, देवकरण फौजी, देव, प्रदीप सोनी और खुशीराम फौजी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोपियों को जल्द पकड़कर खुलासा किया जाएगा।

  • Related Posts

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा जयपुर। मानसरोवर के रजत पथ पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने…

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड बीकानेर। शेरपुरा रोड पर कृषि भूमि के कब्जे को लेकर हुई फायरिंग…

    You Missed

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार