नशीली गोलियों के खिलाफ कार्रवाई, 13 हजार से अधिक गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार

नशीली गोलियों के खिलाफ कार्रवाई, 13 हजार से अधिक गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अवैध नशीली गोलियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां जब्त की है ।यह कार्रवाई एसपी के निर्देशन में खाजुवाला पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने आरपीएस अधिकारी गौरव सारस्वत के निर्देशसन में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति राकेश को रोका और पुछताछ की। पुछताछ के दौरान घर का पता किया तो एक महिला घर से एक बैग लेकर भागने लगी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा बैग को चैक किया गया तो बैग में नशीली गोलियां मिली। पुलिस ने मौके से ड्रग्स व कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 13300 नशीली अवैध गोलियां बरामद की। पुलिस ने बैग से पैरागाबलेन की 8 हजार गोलियां, टैंपटाडोल की 5300 गोलियां बरामद की गयी। पुलिस ने मौके से राकेश कुमार की पत्नी अंजू को गिरफ्तार किया। पुछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति राकेश रात के समय गोलियां दुकान से घर पर लाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत, किशन, रामनिवास, महावीर, शेखरचंद, नरोतम शामिल रहें।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें