बीकानेर: पिकअप-ट्रोले की टक्कर, एक की मौत, सड़क पर फैला डीजल

बीकानेर: पिकअप-ट्रोले की टक्कर, एक की मौत, सड़क पर फैला डीजल

बीकानेर। नोखा के नागौर रोड बाइपास पर रविवार को पिकअप और ट्रोले के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रोले की डीजल टंकी फटने से सड़क पर डीजल फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रोला ट्रक बीकानेर रोड बाइपास से नागौर रोड बाइपास की ओर जा रहा था। इसी दौरान नोखा शहर की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप ने क्रॉस पॉइंट पर ट्रोले को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रोले की डीजल टंकी फट गई। हादसे के बाद सड़क पर डीजल फैलने से फिसलन की स्थिति बन गई। संभावित अन्य दुर्घटनाओं को टालने के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सड़क पर रेत डलवाई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हालांकि, उसके पास सफरे आलम (29) के नाम का आधार कार्ड मिला है, जिसमें मृतक का पता पाली निवासी बताया गया है। फिलहाल मृतक के परिजनों का पता नहीं चल पाया है। शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि पिकअप में खाली कार्टून भरे हुए थे, जबकि ट्रोला ट्रक खाली था। पुलिस ने ट्रोले को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी