राजस्थान भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव में क्यों हो रही देरी? 15 जनवरी थी डेडलाइन

राजस्थान भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव में क्यों हो रही देरी? 15 जनवरी थी डेडलाइन

राजस्थानी चिराग। राजस्थान भाजपा में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में देरी का असर प्रदेशाध्यक्ष चुनाव पर भी हो रहा है। (Rajasthan BJP) प्रदेश में 30 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जानी थी, इसके बाद 15 जनवरी तक प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव प्रस्तावित था। मगर अभी तक सभी जिलों में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति ही नहीं हो पाई है, जिसकी वजह से अब प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव भी अटक गया है।

भाजपा जिलाध्यक्षों के चुनाव में क्यों हो रही देरी?
राजस्थान में तमाम कोशिशों के बावजूद भाजपा सभी जिलों में जिलाध्यक्षों का चुनाव नहीं करवा पाई है। बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर जिलों में जबरदस्त खींचतान चल रही है। एक नेता पर आम सहमति नहीं बन पाने की वजह से जिलाध्यक्ष के चुनाव में लगातार देर हो रही है। मंडल और बूथ अध्य़क्ष के चुनाव में भी देरी हो रही है। जिसकी वजह से अभी तक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव भी अटका हुआ है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पुरानी टीम के साथ ही काम कर रहे हैं।

मंडल अध्यक्ष के चुनाव में भी देरी !
भाजपा में संगठनात्मक चुनावों में देरी की शुरुआत मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति से हुई। कुछ जिलों में देरी से ही सही मगर मंडल की सूची जारी कर दी गई, राजसमंद में 14 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई, मगर इसके बाद विवाद सामने आने पर इन नियुक्ति पर रोक लगा दी गई।। जबकि कई जिलों में अभी तक मंडलों की नियुक्ति भी नहीं हो पाई हैं। ऐसे में संगठनात्मक चुनाव में हो रही इस लगातार देरी की वजह से भाजपा की नई टीम अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

पुरानी टीम के साथ काम कर रहे प्रदेशाध्यक्ष
राजस्थान भाजपा में मंडल और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में देरी का असर प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव पर भी हो रहा है। 15 जनवरी तक होने वाला यह चुनाव अभी तक अटका है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ही 2022 से लगातार प्रदेशाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और पुरानी टीम के साथ ही काम कर रहे हैं। इस बीच सूत्रों का कहना है कि भाजपा ऐसे चेहरों को नियुक्ति देने का प्रयास कर रही है, जो अगले चुनावों तक पूरी तरह एक्टिव रहकर काम करें।

Recent Posts

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा