दिवाली से पहले 8 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी

दिवाली से पहले 8 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी

देश के 8 करोड़ लोगों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अगले महीने EPFO 3.0 इनिशिएटिव पर विचार कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य ईपीएफओ मेंबर्स को बैंक जैसी सेवाएं उपलब्ध कराना है। ईपीएफओ 3.0 के तहत मेंबर्स एटीएम और यूपीआई के जरिए भी PF की आंशिक निकासी कर सकेंगे। इसके अलावा, EPFO का केंद्रीय न्यासी बोर्ड न्यूनतम पेंशन को 1,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 1,500 से 2,500 रुपये प्रति माह करने के प्रस्ताव पर भी विचार कर सकती है। यह ट्रेड यूनियनों की लंबे समय से चली आ रही मांग है। श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में यह बैठक 10-11 अक्टूबर को होगी। हालांकि, एजेंडा को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। ईटी की एक रिपोर्ट में बताया गया कि सरकार दिवाली से पहले लगभग 8 करोड़ EPFO मेंबर्स को कुछ लाभ देने की तैयारी कर रही है, ताकि खपत को बढ़ावा मिल सके।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी यानी केंद्रीय न्यासी बोर्ड EPFO की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। इसमें नियोक्ताओं और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकारों के प्रतिनिधि भी शामिल होते हैं। हालांकि, बैंकों और यूपीआई के जरिए पीएफ से आंशिक निकासी की अनुमति देने का प्रस्ताव ट्रेड यूनियनों के कड़े विरोध का सामना कर सकता है। उनका कहना है कि पीएफ सदस्य की रिटायरमेंट सेविंग्स है और अगर इसे अन्य उद्देश्यों के लिए आसानी से निकाला जा सके तो बचत का मकसद खत्म हो जाएगा।

  • Related Posts

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं बाइक सवार किराना व्यापारी की हत्या कर शव ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-162 पर फेंक दिया गया।…

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में पूजा के दौरान दीपक की लौ से आग लगने से…

    You Missed

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए