जाने अगले साल कितनी सार्वजनिक और ऐच्छिक छुट्टियां, 3 छुट्टी वाले 12 लॉन्ग वीक एंड

जाने अगले साल कितनी सार्वजनिक और ऐच्छिक छुट्टियां, 3 छुट्टी वाले 12 लॉन्ग वीक एंड

राज्य सरकार ने साल 2026 के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक छुट्टियों का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। सरकारी कर्मचारियों के लिए 31 सार्वजनिक और 19 ऐच्छिक छुट्टियां हैं। 19 ऐच्छिक छुट्टियों में से केवल दो छुट्टी ली जा सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया। अगले साल 12 सप्ताह ऐसे हैं, जिनमें कर्मचारियों को 3-3 दिन की छुट्टी मिलेगी। त्योहारों के सार्वजनिक अवकाश पर शनिवार-रविवार होने के कारण 9 छुट्टी कम हो गई हैं। 7 सप्ताह में शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश है, इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी है। 5 सप्ताह ऐसे हैं, जिनमें शनिवार, रविवार के बाद सोमवार का सार्वजनिक अवकाश है। सोमवार के सार्वजनिक अवकाश की वजह से भी सरकारी कर्मचारियों की सप्ताह में लगातार तीन दिन छुट्टियां रहेंगी। इन छुट्टियों के अलावा कलेक्टर अपने जिले में साल के 2 अवकाश घोषित कर सकेंगे। बैंक कर्मचारियों के लिए वित्त विभाग छुट्टियों का कैलेंडर अलग से जारी करेगा। सोमवार के दिन 5 सार्वजनिक छुट्‌टी होने से 5 सप्ताह में शनिवार और रविवार को मिलाकर 3-3 छुट्टी हो जाएगी। सोमवार को 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 2 मार्च होलिका दहन, 21 सितंबर को रामदेव जयंती और तेजा दशमी, 19 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश है। अगले साल महाशिवरात्रि और दिवाली रविवार को है, साप्ताहिक छुट्‌टी के दिन ये पर्व होने से कर्मचारियों को कम छुट्टी मिलेगी।

  • Related Posts

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी बीकानेर। नाथवाना रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम एक रेलवे…

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला बीकानेर। सूचना दिए बिना विदेशी नागरिक को गेस्ट हाउस में ठहराने पर संचालक के…

    You Missed

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी:खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

    गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी:खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

    नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की इस विभाग को जारी करना पड़ा फील्ड में रहने का निर्देश

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की इस विभाग को जारी करना पड़ा फील्ड में रहने का निर्देश