इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

जयपुर में विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने के 3 कॉल सेंटर मिले। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CST और एनडीपीएस यूनिट ने बुधवार को यह कार्रवाई की।

टीम ने महेश नगर और जालूपुरा थाना क्षेत्र में संचालित तीन फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान 22 युवक-युवतियां काम करते हुए मिले। जिन्हें कार्रवाई के लिए संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया- आरोपी सोशल मीडिया और मोबाइल कॉल के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद कनाडा समेत विभिन्न देशों का वीजा दिलाने का भरोसा देकर उनसे ऑनलाइन रकम जमा करवाई जाती थी। जांच में सामने आया कि पूरा नेटवर्क सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया- लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी की जा रही थी। करीब 10 दिन से पुलिस टीम इन पर निगरानी कर रही थी। इसके बाद इनके ठिकाने पर कार्रवाई की। ये पीड़ित को फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर-फर्जी वीजा देते थे। आरोपियों के खाते फ्रीज करवाए गए हैं। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर