राजस्थान में भीषण गर्मी से राहत दिलाएगी बारिश, 22 शहरों में लू के साथ आंधी -बारिश का रेड अलर्ट जारी

राजस्थान में भीषण गर्मी से राहत दिलाएगी बारिश, 22 शहरों में लू के साथ आंधी -बारिश का रेड अलर्ट जारी

राजस्थान। राजस्थान में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं. ऐसे में आज से नौतपा भी शुरू हो रहा है, जो 25 मई से 8 जून तक रहेगा. इस दौरान तापमान 50 डिग्री के पार रहने का अनुमान है. जबकि कल यानी शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी से काफी राहत मिली. जिससे तापमान में मामूली राहत मिली है. जबकि जयपुर में भी देर रात आई आंधी और बारिश ने तापमान में गिरावट के साथ ही कई जगह पेड़-पौधे भी उखड़ गए हैं. मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के लिए आंधी, बिजली और लू का रेड अलर्ट जारी किया है.

 शनिवार को  बारिश और तेज आंधी से लुढ़का पारा

इधर, मौसम विभाग की ओर से जारी दैनिक आंकड़ा रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को राज्य में गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं और सीकर जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज आंधी दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बाड़मेर 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा. सीमावर्ती जैसलमेर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहा.

मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान ये रहा

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को अजमेर में 44.2 डिग्री, अलवर 40.0 डिग्री, जयपुर में 42.0 डिग्री, सीकर में 43.5 डिग्री, कोटा में 44.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 44.2 डिग्री, बाड़मेर में 47.6 डिग्री, जैसलमेर में 47.0 डिग्री, जोधपुर में 45.0 डिग्री, बीकानेर में 46.6 डिग्री, चूरू में 45.0 डिग्री और श्री गंगानगर में 44.6 डिग्री और माउंट आबू में 35.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

रविवार को 15 जिलों में जारी येलो और ऑरेंज अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार रविवार सुबह जयपुर, टोंक, बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर जिलों व आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जिसके तहत कहीं-कहीं हल्की बारिश, बिजली चमकने और तेज आंधी चलने की संभावना है. वहीं झुंझुनूं, चूरू, सीकर, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़ जिलों व आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें कहीं-कहीं तेज सतही हवाओं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ मेघगर्जन, हल्की बारिश की संभावना है.

राज्य के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने का ‘रेड अलर्ट’जारी किया है. इसके अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान में आगामी 48 घंटों में 1-2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने व इसके 48 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज होने की भी संभावना है.अजमेर, जयपुर, कोटा संभाग में आगामी 2-3 दिन कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस रहने व लू चलने का पूर्वानुमान है. वहीं, पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से आगामी 4-5 दिनों में राज्य के कुछ भागों में शाम के समय गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी