बीजेपी के पूर्व पार्षद पर रेप का मामला दर्ज, युवती को नौकरी का झांसा देकर की वारदात

बीजेपी के पूर्व पार्षद पर रेप का मामला दर्ज, युवती को नौकरी का झांसा देकर की वारदात

उदयपुर में भाजपा के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता के खिलाफ शहर के हिरण मगरी थाने में रेप का केस दर्ज हुआ है। पीड़िता की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता बुधवार शाम को पुलिस थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता के बयान लेते हुए उसका मेडिकल कराया है। मामले की जांच डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ को सौंपी गई है, जो मामले की जांच में जुटे हैं। वहीं इस संबंध में आरोपी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि पूर्व पार्षद ने राजनीतिक रसूख का हवाला देते हुए मुझे रोजगार दिलाने का भरोसा दिलाया था। कहा था कि अच्छी नौकरी लगवा देगा। इसी कारण वह मुझे बार-बार अपने पास बुलाता रहा। इसी का फायदा उठाकर उसने रेप किया। किसी को भी इस बारे में नहीं बताने की धमकी दी। कुछ माह बीतने के बाद जब युवती को रोजगार नहीं मिला तो पीड़िता ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। एसपी योगेश गोयल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच डीएसपी को सौंपी है। मामले में पुलिस साक्ष्य जुटाते हुए आगे कार्रवाई में जुटी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला 57 वर्षीय व्यक्ति

    बीकानेर: घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला 57 वर्षीय व्यक्ति बीकानेर। शहर के गांधी कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार रात एक व्यक्ति के घर के बरामदे में फंदे से…

    राजस्थान में इतनी तारीख तक आंधी-बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

    राजस्थान में इतनी तारीख तक आंधी-बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम  राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के प्रभाव से बुधवार को भी उत्तर-पूर्वी जिलों में दोपहर…

    You Missed

    बीकानेर: घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला 57 वर्षीय व्यक्ति

    बीकानेर: घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला 57 वर्षीय व्यक्ति

    राजस्थान में इतनी तारीख तक आंधी-बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

    राजस्थान में इतनी तारीख तक आंधी-बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

    अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, फिर पति ने की खुदकुशी

    अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, फिर पति ने की खुदकुशी

    सरकारी स्कूलों में बदली गर्मी की छुट्टियों की तारीख, जानें- नए सेशन में क्या-क्या बदलाव हुए

    सरकारी स्कूलों में बदली गर्मी की छुट्टियों की तारीख, जानें- नए सेशन में क्या-क्या बदलाव हुए

    महिला ने दो बच्चों सहित लगाई फांसी, मां-बेटी की मौत, बेटा बचा

    महिला ने दो बच्चों सहित लगाई फांसी, मां-बेटी की मौत, बेटा बचा

    28 साल की युवती ने शादीशुदा प्रेमी को किया वीडियो कॉल, फिर फंदे पर झूलकर दी जान

    28 साल की युवती ने शादीशुदा प्रेमी को किया वीडियो कॉल, फिर फंदे पर झूलकर दी जान