चरित्र पर संदेह, पत्नी की पीटकर हत्या रीको फैक्ट्री के क्वार्टर में साथ रहते थे

चरित्र पर संदेह, पत्नी की पीटकर हत्या रीको फैक्ट्री के क्वार्टर में साथ रहते थे

श्रीगंगानगर। चरित्र पर संदेह के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बुरी तरह से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना रीको की एक पोल बनाने की फैक्ट्री में हुई। सदर पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम करवा शव मृतका की मां और भाई को सौंप दिया है। मृतका के भाई के परिवाद पर उसके पति पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कार्यवाहक एसएचओ सुनीलकुमार कर रहे हैं। कार्यवाहक जांच अधिकारी ने बताया कि नेपाल के दांग जिला निवासी 29 वर्षीय महिला को उसके पति सुनील नेपाली ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों रीको की शिव शक्ति इंडस्ट्रीज के क्वार्टर में रहते थे और वहीं काम करते थे। आरोपी पति को पत्नी के साथ काम करने वाले एक मजदूर के साथ प्रेम संबंधों का संदेह था। यह वारदात 21 अप्रैल की रात को करीब 11 बजे हुई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला को उसका भाई और मां व आरोपी सुनील जनसेवा अस्पताल लेकर गए। हालत अत्यंत खराब होने के कारण जयपुर रेफर किया गया। मरीज को लेकर परिजन 22 अप्रैल को सुबह जयपुर एसएमएस पहुंचे। वहां आपातकालीन इकाई में सीटी स्कैन और ईसीजी की और सरिता को मृत घोषित कर दिया। परिजन मृतका के शव को लेकर 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे सदर थाने पहुंचे। शव को जिला अस्पताल की मोचर्री में रखवाया। मृतका के भाई विशाल परिहार की रिपोर्ट पर पति सुनील पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इतनी बेरहमी से मारा कि मृतका के पूरे शरीर पर पिटाई से बन गए नील के निशान : जिला अस्पताल में मेडिकल ज्यूरिस्ट बोर्ड गठित करवाया गया।

  • Related Posts

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी जयपुर। राजस्थान में गर्मी तेज हो गई है। दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो…

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार देर रात करीब बारह बजे नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति…

    You Missed

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां