बड़ी खबर: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच को मिली जान से मारने की धमकी

बड़ी खबर: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच को मिली जान से मारने की धमकी

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. उनको जान से मारने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि गंभीर को धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई. जहां किसी शख्स ने सिर्फ तीन शब्द लिखे गए थे -I kill You. गंभीर ने इस ईमेल की जानकारी तुरंत पुलिस को दी और आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई है. शुरुआती जांच के अनुसार ये धमकी- ISIS कश्मीर की ओर से दी गई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ईमेल भेजने वाले की पहचान की कोशिश की जा रही है. इसके लिए सायबर सेल की टीम ईमेल को ट्रैक करने की कोश‍िश कर रही है और तकनीकी विश्लेषण के जर‍िए मामले की जांच सघनता से कर रही है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह ईमेल किसने और कहां से भेजा. वहीं गौतम गंभीर के कार्यालय की ओर इस मामले में जानकरी दी गई कि गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है. बुधवार को उन्होंने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और इस मामले में FIR दर्ज करने की शिकायत की. इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है.

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार