
विधायक रविंद्र सिंह भाटी की फिर बढ़ाई सुरक्षा, इस वजह से लिया बड़ा फैसला
बाड़मेर। शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविंद्र सिंह भाटी की एक बार फिर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद दो पीएसओ तैनात किए गए थे। लेकिन तीन माह पूर्व अतिरिक्त सुरक्षा में लगा पीएसओ हटा दिया था। लेकिन, अब फिर से शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल, सुरक्षा कारणों व इंटेलिजेंस के इनपुट को देखते हुए पुलिस मुख्यालय से बाड़मेर पुलिस को विधायक की सुरक्षा बढ़ाने निर्देश मिले हैं। हालांकि विधायक भाटी मुंबई दौरे पर है। इसलिए बाड़मेर पहुंचने पर अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। पुलिस महानिदेशक यूआर साहू ने भाटी की सुरक्षा बढ़ाए जाने की पुष्टि की है।



