बाली तोड़कर भागे युवक को पकड़ा, 10 दस दिन पहले इस कॉलोनी में तोड़ी थी

बाली तोड़कर भागे युवक को पकड़ा, 10 दस दिन पहले इस कॉलोनी में तोड़ी थी

श्रीगंगानगर। करीब दस दिन पहले शहर के सेतिया कॉलोनी इलाके से महिला के कान की बाली तोड़कर भागे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में पता किया जा रहा है। शहर के सेतिया कॉलोनी में गणेश मंदिर के पास 26 नवंबर की शाम को एक युवक ने यहां से गुजर रही महिला की कान की बाली तोड़ ली थी। महिला कुछ समझ पाती और शोर मचाती इससे पहले ही युवक मौके से भाग छूटा था।

इस संबंध में सुरजीतसिंह कॉलोनी की कृष्णा देवी पत्नी अमरनाथ ने मामला दर्ज करवाया था। इसमें कृष्णा देवी ने बताया कि वह किसी काम से सेतिया कॉलोनी के गणेश मंदिर के पास के इलाके में गई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसके कान की बाली तोड़ ली। जांच अधिकारी कोतवाली थाने के एएसआई कृष्ण चंद्र ने बताया कि इस मामले में नाजीराम पुत्र सोहनलाल को गिरफ्तार किया गया है। वह पदमपुर का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी