सरकारी कर्मचारियों को सीएम भजनलाल का तोहफा, पढ़े पूरी खबर

सरकारी कर्मचारियों को सीएम भजनलाल का तोहफा, पढ़े पूरी खबर

जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के बीच सीएम भजनलाल सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह निर्णय उन कर्मियों और पेंशनरों पर लागू होगा जो अभी भी 5वें और 6वें वेतनमान के दायरे में आते हैं। राज्य के वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 5वें वेतनमान के लिए महंगाई भत्ता 443% से बढ़ाकर 455% कर दिया गया है। वहीं, 6वें वेतनमान के लिए महंगाई भत्ता 239% से बढ़ाकर 246% कर दिया गया है। बता दें, यह वृद्धि 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी और इससे राज्य के सैकड़ों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

DA बढ़ाने के बाद उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि यह कदम हमारे सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए है। राजस्थान सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि यह निर्णय ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ के विजन के तहत प्रदेश के विकास और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के कर्मचारी और पेंशनभोगी हमारी प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। इस महंगाई भत्ते की वृद्धि से उन्हें राहत मिलेगी और उनकी मेहनत का सम्मान होगा। बता दें, राजस्थान सरकार के इस निर्णय के बाद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच खुशी का माहौल है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा