राजस्थान को बड़ी सौगात देने के लिए कल आ रहे हैं पीएम मोदी, 6500 करोड़ रुपए का है प्रोजेक्ट

राजस्थान को बड़ी सौगात देने के लिए कल आ रहे हैं पीएम मोदी, 6500 करोड़ रुपए का है प्रोजेक्ट

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जयपुर में आयोजित समारोह में राजस्थान को 6500 करोड़ रुपए की लागत की चार रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे तीन परियोजनाओं का शिलान्यास व एक परियोजना का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री 1204 करोड़ की लागत की 131.27 किलोमीटर लंबी जयपुर-सवाईमाधोपुर रेललाइन, 1634 करोड़ की लागत की 178.20 किलोमीटर लंबी अजमेर-चंदेरिया (चित्तौडगढ़) व 3086 करोड़ रुपए लागत की 271.97 किलोमीटर लंबी लूनी-समदड़ी-भीलड़ी रेललाइन के दोहरीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। वहीं 604 किलोमीटर लंबी भीलड़ी-समदड़ी-लूणी-जोधपुर- मेड़तारोड-डेगाना-रतनगढ़ रेललाइन के विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। बता दें कि 17 दिसंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी जयपुर में होने वाले समारोह में पार्वती-कालीसिंध-चंबल ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (पीकेसी-ईआरसीपी) के पहले चरण का शिलान्यास करेंगे। जल संसाधन विभाग प्रोजेक्ट से जुड़े हर पहलुओं से पीएमओ और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय को अवगत करा रहा है। विभाग के अधिकारी योजना की निर्माण लागत का 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र से लेने की तैयारी में हैं। उम्मीद की जा रही है जानकारी पहुंचने के बाद पीएम मोदी इसकी घोषणा सभा में ही कर दें।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी