शहर के इस होटल पर पुलिस का छापा, 6 लड़कियों व 14 लड़कों को पकड़ा

शहर के इस होटल पर पुलिस का छापा, 6 लड़कियों व 14 लड़कों को पकड़ा

रामगंजबालाजी(बूंदी )। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर संचालित रामगंजबालाजी बायपास पर होटल पर वेश्यावृत्ति की सूचना पर पुलिस टीम ने होटल पर छापा मारा गया। जहां पर छापे के दौरान होटल में उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र की 6 लड़कियां कमरों के अंदर मिली। वहीं 14 युवकों को होटल से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद सभी लड़कियों को सखी सेंटर भेज दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक अरुण मिश्रा, सदर थाना अधिकारी रमेश आर्य व महिला थाने के जाप्ते ने कोटा, बूंदी, बारां जिले के अलावा मध्यप्रदेश के दो जिलों के युवकों को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित कई छोटी होटलो पर भी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बिना आईडी के रूम देने का सिलसिला जारी है। हाइवे की कई अन्य होटलों में संचालकों द्वारा भी ऐसा अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। दीपावली के समय में भी यहां पर लड़कियों को रखने को लेकर दो होटल संचालकों में विवाद होने के बाद में थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी