बीकानेर: रसोईया के पास से मिली लाखों की संपत्ति, दो साल से कर रहा था चोरी

बीकानेर: रसोईया के पास से मिली लाखों की संपत्ति, दो साल से कर रहा था चोरी

बीकानेर न्यूज़। श्रीडूंगरगढ़ निवासी एक रसोईया के पास से लाखों की नकदी और ज्वेलरी मिलने का मामला सामने आया है। यह रसोईया नीमच के विकासनगर में एक व्यापारी के घर पर रसोई का काम करता था। घर से धीरे-धीरे सामान गायब होने पर व्यापारी को शक हुआ और 28 दिसंबर को थाने में शिकायत दर्ज करवाई। व्यापारी ने बताया कि उनकी पत्नी ने सोने और हीरे की ज्वेलरी आलमारी में रखी थी, लेकिन बैंक लॉकर में रखने के लिए आलमारी खोली तो ज्वेलरी गायब मिली। इसके अलावा, सीमेंट और पेट्रोल पंप के व्यवसाय से कमाई गई नकदी में भी लाखों रुपए कम मिले। शिकायत के बाद रसोई का काम करने वाला कर्मचारी अपने घर चला गया और वापस आने में बहाने बनाने लगा। शक होने पर व्यापारी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को श्रीडूंगरगढ़ में राउंडअप किया, जहां उसने चोरी कबूल की। पुलिस ने आरोपी के पास से 18 लाख नकद, 330 ग्राम सोना, 76 हीरे के नग, एक अल्टो कार, एक ट्रक, और एक प्लॉट की रजिस्ट्री जब्त की। आरोपी ने इन सबको चोरी की राशि से पिछले डेढ़-दो साल में खरीदा था।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर