चाइनीज मांझे से करंट, 15 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

चाइनीज मांझे से करंट, 15 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

सीकर। शहर में पतंग लूट रहे एक 15 वर्षीय मासूम की चाइनीज मांझे की वजह से करंट से दर्दनाक मौत हो गई। हाल तिलक नगर निवासी मृतक प्रिंस कुशवाहा शुक्रवार दोपहर को पतंग लूटने एक निर्माणाधीन मकान पर चढ़ा था। जहां पतंग लूटने के लिए चाइनीज मांझे का कीलिया बनाकर फेंकने पर वह 11 हजार केवी लाइन के करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों हाथ व पेट झुलसने सहित उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एसके अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मृतक दो भाई बहनों में छोटा व इकलौता बेटा था। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के नोगमा क्षेत्र का मूल निवासी मृतक का परिवार 10 साल से सीकर रह रहा है। उसके पिता संतोष कुशवाहा बॉयोस्कोप मॉल के सामने अंडे का ठेला लगाकर परिवार पाल रहे थे। घर का चिराग बुझने पर उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी