5 लाख मिले तो आपस में उलझे चोर, बेकरी में हुई वारदात सीसीटीवी में कैद

5 लाख मिले तो आपस में उलझे चोर, बेकरी में हुई वारदात सीसीटीवी में कैद

अजमेर। एक बेकरी में चोरी के दौरान मोटी रकम मिली तो दो चोरों में छीना-झपटी हो गई। घटना बेकरी के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला शहर के क्लॉक टावर थाना इलाके में केसरगंज लालकोठी स्थित डीलक्स बेकरी का है। यहां शनिवार (8 फरवरी) की अलसुबह 3 बजे चोरी हुई। बेकरी मालिक ललित मूलचंदानी ने बताया- पास में हमारा ही मकान-दुकान के निर्माण का काम चल रहा है। दो चोर निर्माणाधीन मकान की छत से होकर बेकरी में घुसे। दुकान में घुसते ही एक चोर ने गल्ले में रखे 5 लाख रुपए निकाल लिए। जैसे ही 500-500 के नोटों की गड्डियां देखीं, दोनों गड्डियां लेने के लिए आपस में उलझ गए। दुकान के अंदर ही दोनों में नोटों के लिए हाथापाई की नौबत आ गई। चोरों का झगड़ा सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। शनिवार सुबह जब दुकान खोली तो गल्ले से कैश गायब मिला। मैंने दुकान के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसके बाद क्लॉक टावर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस को कैमरे की फुटेज उपलब्ध कराई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी