खत्म हुआ परिवार: मां के साथ उठी 2 बच्चों की अर्थियां, परिवार में मचा कोहराम, नहीं जले चूल्हे

खत्म हुआ परिवार: मां के साथ उठी 2 बच्चों की अर्थियां, परिवार में मचा कोहराम, नहीं जले चूल्हे

जालौर। भीनमाल शहर के महावीर चौराहे पर रहने वाले चेतन श्रीमाली के लिए रविवार को दुख का पहाड़ इस कदर गिरा जिसे ताउम्र नहीं भुलाया जा सकेगा। चंद पल में चेतन का हंसता खेलता परिवार दुनिया से विदा हो गया। किसी को नहीं पता था कि आज का दिन कविता, धु्रव व गौरवी के लिए अंतिम दिन होगा। हादसे का कारण कुछ भी हो, लेकिन हादसे से मां कविता और दोनों बच्चे काल के ग्रास बन गए। हर किसी की जुबान पर हादसे की ही चर्चा रही। शाम को जैसे ही मां व दोनों बच्चों की अर्थियां घर से श्मशान घाट के लिए रवाना हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। हर किसी की आंखें नम हो गई। हादसे के वक्त चेतन कुमार की मां भी किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए गई हुई थी। देवरानी भी किसी काम में व्यस्त थी, उस दौरान हादसा हो गया। चेतन कुमार का परिवार फर्स्ट फ्लोर पर बने एक कमरे में रहने से हादसे व चीख-पुकार की आवाज भी किसी को सुनाई नहीं दी। चेतन कुमार के पिता मोहनलाल श्रीमाली सरकारी सेवा से रिटायर थे।

हादसे से मां कविता और दोनों बच्चे काल के ग्रास बन गए।
हादसे से मां कविता और दोनों बच्चे काल के ग्रास बन गए।

महिला कविता के पिता श्यामलाल बोहरा भाजपा के नेता है। साथ ही नगरपालिका में पार्षद भी है। साथ ही मृतका की माता भी नगरपालिका में पार्षद रह चुकी है। मृतक कविता की 2011 में चेतन कुमार के साथ शादी हुई थी। इन दिनों विद्यालयों में बच्चों की अवकाश चल रहे है। ऐसे में दोनों बच्चों भी घर पर ही थी। अममून दोपहर के समय बच्चे विद्यालय में रहते है। बच्ची गौरवी नर्सरी में पढ़ती थी। वहीं धु्रव तृतीय में एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत थे। यहां रहने वाले बच्चें भी घटना से सहमें हुए नजर आए। कमरे के अन्दर महिला का शव एसी की तरफ, तो बच्ची पलंग पर व बच्चे का पलंग के पास नीचे पड़ा हुआ था।

बीकानेर: इस पार्षद के घर के आगे गाड़ी में तोड़फोड़, डेढ़ लाख रुपए ले गए

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे