थाने में घुसकर महिलाओं ने मचाया उत्पात, पुलिसकर्मियों से भिड़ीं, एक की फाड़ दी वर्दी

थाने में घुसकर महिलाओं ने मचाया उत्पात, पुलिसकर्मियों से भिड़ीं, एक की फाड़ दी वर्दी

धौलपुर। सैंपऊ थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कुछ महिलाओं ने पुलिस से आरोपित को छुड़ाने के बाद थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से न केवल दुर्व्यवहार किया बल्कि एक कांस्टेबल की वर्दी तक फाड़ दी और कुर्सियां फेंककर उत्पात मचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, सैंपऊ थाना पुलिस गुरुवार दोपहर कस्बा तसीमो में वांछित निरोतीलाल को पकड़ने गई थी। पुलिस टीम का नेतृत्व एएसआई विष्णु कुमार कर रहे थे। जैसे ही पुलिस ने निरोतीलाल को हिरासत में लिया, उसके परिजन- खासकर महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया और हंगामा करते हुए आरोपी को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को मौके से लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि इसके कुछ देर बाद काफी महिलाएं और कुछ पुरुष सैंपऊ थाने पहुंच गए। यहां महिलाओं ने पुलिस कार्रवाई को लेकर हंगामा कर दिया और पुलिस कर्मियो से भिड़ गई। साथ ही कुछेक से हाथापाई कर दी। महिलाओं ने कुर्सी उठाकर फेंकी और आरोप है कि ईंट-पत्थर भी मारे। घटनाक्रम में एक पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई और वह चोटिल हो गया।

  • Related Posts

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल सवाई माधोपुर जिले में बस की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार…

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में गर्म पानी करने की रॉड से करंट…

    You Missed

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    बीकानेर: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, किराए के मकान में चल रहा था खेल

    बीकानेर: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, किराए के मकान में चल रहा था खेल

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार