राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं तेज, कुछ की हो सकती है छुट्टी; इन नामों पर रहेगी नजर

राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं तेज, कुछ की हो सकती है छुट्टी; इन नामों पर रहेगी नजर

अंता उपचुनाव के परिणाम आने के बाद से राजस्थान की सियासत में हलचल तेज हो गई है। ब्यूरोक्रेसी की बड़ी सर्जरी के बाद अब मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की चर्चाएं जोरों पर हैं। अंता विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद भजनलाल सरकार पर दबाव बढ़ गया है। सरकार के दो वर्ष पूरे होने से पहले ही मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

वर्तमान में 24 मंत्री हैं, जबकि अधिकतम 30 तक नियुक्त किए जा सकते हैं। छह पद खाली होने से नए चेहरों के शामिल होने का रास्ता साफ है। इससे पहले राज्य प्रशासन ने एक साथ दो बड़े झटके दिए पहले मुख्य सचिव सुधांसु पंत को केंद्र में ट्रांसफर कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सबसे करीबी माने जाने वाले अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) शिखर अग्रवाल को भी सीएमओ से हटा दिया गया है। शिखर अग्रवाल को अब उद्योग विभाग सौंपा गया है, जबकि अखिल अरोड़ा नए एसीएस (मुख्यमंत्री) बनाए गए हैं। इस फेरबदल का मुख्य आधार पार्टी के अंदर गुटों का संतुलन और क्षेत्रीय-जातीय प्रतिनिधित्व बताया जा रहा है। शेखावाटी, मेवाड़, पूर्वी राजस्थान और आदिवासी बहुल इलाकों से नए चेहरों को मौका दिए जाने की चर्चा है। साथ ही गुर्जर और मेघवाल समुदायों को अधिक प्रतिनिधित्व देने की अंदरूनी मांग भी जोर पकड़ रही है। बतातें चलें कि कालीचरण सराफ, अनिता भदेल, श्रीचंद कृपलानी और पुष्पेंद्र सिंह राणावत को एक बार फिर मौका मिलने की संभावना है। साथ ही जयदीप बिहाणी, हंसराज मीणा, आदूराम मेघवाल तथा रामविलास मीणा जैसे नामों पर भी गहरी चर्चा चल रही है।

वसुंधरा राजे गुट को साधने की कवायद
वसुंधरा राजे के प्रभाव वाले गुट को नाराज नहीं किया जा सकता। सूत्रों के अनुसार फेरबदल में इस गुट के कुछ नेताओं को भी समायोजित करने की रणनीति पर काम चल रहा है ताकि पार्टी में आंतरिक एकजुटता बनी रहे। बता दें, यह फेरबदल सिर्फ खाली पद भरने तक सीमित नहीं रहेगा। कई नॉन-परफॉर्मिंग मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव संभव है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन दिनों मंत्रियों के कामकाज का मूल्यांकन करवा रहे हैं और परफॉर्मेंस के आधार पर ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

  • Related Posts

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए बाड़मेर में सरकारी स्कूल के टीचर ने अपनी सहकर्मी महिला टीचर को अश्लील मैसेज भेज दिए।…

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार जयपुर: राजस्थान में सर्दी का दौर लगभग खत्म हो चुका है। अब केवल सुबह और शाम ही हल्की सर्दी…

    You Missed

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    बीकानेर: ताला-चाबी ठीक करने के बहाने रैकी, फिर चोरी, कई और चोरियों के राज खुलेंगे

    बीकानेर: ताला-चाबी ठीक करने के बहाने रैकी, फिर चोरी, कई और चोरियों के राज खुलेंगे

    बीकानेर: पीली धातु को सोना बताकर 7 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    बीकानेर: पीली धातु को सोना बताकर 7 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शरीर के टुकड़े हुए

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शरीर के टुकड़े हुए