फिर करवट लेगा मौसम, विभाग ने 19 से 22 दिसंबर तक राजस्थान में दिया ये अलर्ट

फिर करवट लेगा मौसम, विभाग ने 19 से 22 दिसंबर तक राजस्थान में दिया ये अलर्ट
राजस्थान में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा और अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 4.3 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के कई भागों में कोहरा दर्ज होने की संभावना है। जिसके साथ ही 19 से 22 दिसंबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी अपना प्रभाव दिखाएगा। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19-22 दिसंबर को बादल छाए रहने का अलर्ट और न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 23 दिसंबर से मौसम विभाग के अनुसार एक कम वायुदाब का क्षेत्र बनेगा, जिसके प्रभाव से दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी पड़ने की पूरी संभावना है। मौसम के उतार-चढ़ाव ने फसल चक्र को बिगाड़ दिया है। नवंबर माह में अगेती बोई गई जौ और गेहूं की फसलें दिसंबर में ग्रोथ और लंबाई बढ़ाने के चरण में होनी चाहिए थी, लेकिन समय से पहले बालियां नजर आने लगी हैं। इससे उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। किसानों का कहना है कि यदि दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी के प्रथम सप्ताह में मावठ नहीं हुई तो फसलें कमजोर पड़ जाएगी और पैदावार में भारी गिरावट होगी।

  • Related Posts

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में आने वाले दिनों में तापमान में दो से…

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी बीकानेर। भारत सीरीज (बीएच) के वाहन मालिकों की लापरवाही अब भारी पड़ने वाली है। परिवहन विभाग ने बकाया मोटरयान…

    You Missed

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: प्रॉपर्टी डीलर की मौत, नुकसान से परेशान होकर कुंड में कूदकर दी जान

    बीकानेर: प्रॉपर्टी डीलर की मौत, नुकसान से परेशान होकर कुंड में कूदकर दी जान

    दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को 4 गोलियां मारी, इलाके में फैली दहशत

    दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को 4 गोलियां मारी, इलाके में फैली दहशत

    कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव

    कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव