बीकानेर संभाग: 4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ट्रैप, कृषि भूमि नामांतरण के बदले मांगी थी घूस

बीकानेर संभाग: 4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ट्रैप, कृषि भूमि नामांतरण के बदले मांगी थी घूस

हनुमानगढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चूरू इकाई ने हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील के झांसल पटवार मंडल में तैनात राजस्व पटवारी चरण सिंह को 4000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी को यह राशि कृषि भूमि के नामांतरण के बदले लेते हुए पकड़ा गया। आरोपी पटवारी परिवादी और उसकी बहनों की कृषि भूमि का नामांतरण उनके पिता और भाई के नाम दर्ज करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। एसीबी चूरू चौकी को इस संबंध में शिकायत मिली थी कि पटवारी द्वारा कृषि भूमि के नामांतरण प्रकरण में रिश्वत मांगकर आवेदक को परेशान किया जा रहा है। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एक जाल बिछाया गया। शिकायतकर्ता से तय 4000 रुपए लेते ही एसीबी टीम ने पटवारी चरण सिंह को मौके पर दबोच लिया। रिश्वत की यह रकम उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से बरामद की गई। इस पूरी कार्रवाई की निगरानी एसीबी बीकानेर रेंज के उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव ने की। ऑपरेशन का नेतृत्व चूरू इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा और निरीक्षक महेन्द्र कुमार ने अपनी टीम के साथ किया। एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी पटवारी से पूछताछ जारी है। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विस्तृत जांच की जाएगी।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार