आज राजस्थान के 24 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 26 जुलाई तक आईएमडी की चेतावनी जारी

आज राजस्थान के 24 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 26 जुलाई तक आईएमडी की चेतावनी जारी

जयपुर करीब 15 दिन की बेसब्री से इंतजार के बाद आखिर पूर्वी राजस्थान में मानसून ने फिर से धमाकेदार एंट्री की है। मंगलवार को जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, कोटा, झालावाड़, बारां और उदयपुर सहित कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। जिसमें सबसे अधिक बारां जिले के छीपाबड़ौद में 5, सीकर ग्रामीण में 4.5, सीकर के धोद में 4.5 , कोटा के सुल्तानपुर में 4, दौसा के रामगढ़ पचवारा में साढ़े तीन इंच, झालावाड़ के खानपुर व टोंक के अलीगढ में सवा तीन और बारां के छबड़ा में पौने तीन इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, जबकि मानसून ट्रफ लाइन भी अपनी सामान्य स्थिति में बनी हुई है। इसी के प्रभाव से अगले चार से पांच दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून के सक्रिय रहने और रफ्तार पकड़ने की संभावना है। जिसके असर से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है।

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 22 से 26 जुलाई के बीच कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले 24 जिलों में बुधवार को भारी व अति भारी बारिश की चेतावनी भी दी है। इस दौरान कुछ अन्य जिलों में भी भारी और एक-दो स्थानों पर अतिभारी बारिश भी हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भी भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सोमवार को भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

  • Related Posts

    बीकानेर में रात को इस जगह अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, एक की मौत

    बीकानेर में रात को इस जगह अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, एक की मौत बीकानेर। मंगलवार रात को सड़क हादसे में एक की मौत हो गई वहीं अन्य घायल है।…

    पत्नी की हत्या कर शव के हाथ बांधे,पैर तोड़ डाले, बक्से में छुपाया

    पत्नी की हत्या कर शव के हाथ बांधे,पैर तोड़ डाले, बक्से में छुपाया झुंझुनूं। पैसे के विवाद में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद शव…

    You Missed

    आज राजस्थान के 24 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 26 जुलाई तक आईएमडी की चेतावनी जारी

    आज राजस्थान के 24 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 26 जुलाई तक आईएमडी की चेतावनी जारी

    बीकानेर में रात को इस जगह अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, एक की मौत

    बीकानेर में रात को इस जगह अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, एक की मौत

    पत्नी की हत्या कर शव के हाथ बांधे,पैर तोड़ डाले, बक्से में छुपाया

    पत्नी की हत्या कर शव के हाथ बांधे,पैर तोड़ डाले, बक्से में छुपाया

    विवाद सुलझाने के लिए बुलाई बैठक, विवाद में बीकानेर के रहने वाले व्यक्ति की मौैत

    विवाद सुलझाने के लिए बुलाई बैठक, विवाद में बीकानेर के रहने वाले व्यक्ति की मौैत

    बीकानेर: सड़क हादसे में घायल छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौत

    बीकानेर: सड़क हादसे में घायल छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौत

    मां-बेटे चला रहे थे देह व्यापार का अड्डा, पुलिस ने मारी रेड- 8 युवतियों सहित 22 लोग अरेस्ट

    मां-बेटे चला रहे थे देह व्यापार का अड्डा, पुलिस ने मारी रेड- 8 युवतियों सहित 22 लोग अरेस्ट