अगले 48 घंटे बाद एक्टिव होगा नया सिस्टम, मौसम विभाग ने दे दी बारिश की चेतावनी, जानें 1-2-3-4 नवंबर की Rajasthan Weather Update

अगले 48 घंटे बाद एक्टिव होगा नया सिस्टम, मौसम विभाग ने दे दी बारिश की चेतावनी, जानें 1-2-3-4 नवंबर की Rajasthan Weather Update

राजस्थान के कई जिलों में अभी भी रिमझिम बारिश का दौर जारी है। साथ ही मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे बाद यानी 3 नवंबर को एक और नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। जिसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी भागों के उदयपुर व कोटा संभाग में आगामी 3-4 दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटों में दक्षिणी व पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। सबसे अधिक 57 एमएम बारिश जगपुरा, बांसवाड़ा में हुई। पिछले दिनों अरब सागर में बना डिप्रेशन सिस्टम अभी भी बना हुआ है। जयपुर में सुबह कोहरा छाया रहा, मौसम के चलते दिनभर सूरज आंख मिचौली खेलता रहा। शाम को शहर फिर कोहरे की चपेट में नजर आया। वहीं डूंगरपुर में 3.5 एमएम व फतेहपुर में 1 एमएम बारिश हुई, जबकि भीलवाड़ा व करौली में एक एमएम से कम बारिश दर्ज की गई। वहीं चित्तौड़गढ़ व डबोक में बूंदाबांदी हुई।

1-2-3-4 नवंबर को ऐसा रहेगा मौसम

1 नवंबर – कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना।
2 नवंबर – उदयपुर और जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना।
3 नवंबर – कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना।
4 नवंबर – कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना।

  • Related Posts

    घर के बाहर खेल रही मासूम को स्कूल-वैन ने कुचला, मौके पर मौत

    घर के बाहर खेल रही मासूम को स्कूल-वैन ने कुचला, मौके पर मौत पाली। घर के बाहर खेल रही 3 साल की मासूम को स्कूल वैन ने कुचल दिया। मासूम…

    डॉक्टर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, वाट्सएप पर स्टेटस लगाया था- मरीज नहीं देखे जाएंगे

    डॉक्टर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, वाट्सएप पर स्टेटस लगाया था- मरीज नहीं देखे जाएंगे अजमेर में मंगलवार को डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। डॉक्टर का शव केकड़ी जिला अस्पताल…

    You Missed

    घर के बाहर खेल रही मासूम को स्कूल-वैन ने कुचला, मौके पर मौत

    घर के बाहर खेल रही मासूम को स्कूल-वैन ने कुचला, मौके पर मौत

    डॉक्टर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, वाट्सएप पर स्टेटस लगाया था- मरीज नहीं देखे जाएंगे

    डॉक्टर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, वाट्सएप पर स्टेटस लगाया था- मरीज नहीं देखे जाएंगे

    बीकानेर : पुलिस ने फड़बाजार क्षेत्र में बड़ी मात्रा में ई सिगरेटों को किया जब्त

    बीकानेर : पुलिस ने फड़बाजार क्षेत्र में बड़ी मात्रा में ई सिगरेटों को किया जब्त

    बीकानेर: इस रोड पर हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, मृतकों की नहीं हुई पहचान

    बीकानेर: इस रोड पर हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, मृतकों की नहीं हुई पहचान

    सूर्य ग्रहण आज, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

    सूर्य ग्रहण आज, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

    राजस्थान में आज आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट, कल के लिए भी चेतावनी

    राजस्थान में आज आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट, कल के लिए भी चेतावनी